खाना बनाते समय महिला जली हालत गम्भीर

1 अगस्त 2020

खाना बनाते समय महिला जली हालत गम्भीर


– ग्राम बांसादेही का मामला 90 प्रतिशत जली



रायसेन। जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम बांसादेही में बीती रात एक महिला खाना बनाते समय जल गई। जानकारी के अनुसार विनीता अहिरवार पत्नी अनिल अहिरवार आयु 20 वर्ष घर ने देर रात खाना बनाने के लिए चूल्हे में आग जलाने के लिए केरोसिन डाला उसी से आग लग गई। उसकी वर्ष 2018 मे शादी हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही गढ़ी चौकी प्रभारी योगिता उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार सपना झिलोरिया ने मौके पर पहुंचकर बयान लिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है घटना के बाद विनीता अहिरवारो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरतगंज लाए यहां से डाक्टरो ने भोपाल हमीदिया अस्पताल रिफ़र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »