मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न 12 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में 56.75 लाख हितग्राहियों को 340.05 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की

    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न 12 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में 56.75 लाख हितग्राहियों को 340.05 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की

मुख्यमंत्री ने बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति समुदाय के 2,02,888 हितग्राहियों को आहार अनुदान राशि 30.43 करोड़ रुपए अंतरित किए
457.21 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धार में विकास पर्व के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र तथा राज्य शासन स्तर की 12 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं अंतर्गत 56.75 लाख हितग्राहियों को 340.05 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। उन्होंने करोडों की लागत से निर्मित होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार और उज्जैन का संबंध सदियों पुराना है। आदिवासी समाज सदा से पुरुषार्थी रहा हैं, उसने देश की आन बान शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावार किया हैं। उन्होंने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनियाभर में अलग पहचान दिलाई हैं। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से विकास नजर आता हैं। प्रदेश में सायबर तहसील की सौगात प्रदेश वासियों को नामान्तरण संबंधित परेशानियों से मुक्त करने वाला कदम हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम एक्सीलेंस कॉलेज धार में खोलने की घोषणा की। उन्होंने धार में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने, नर्मदा जल धार जिले में लाने के लिए मांडव उदवहन योजना की घोषणा की। उन्होंन कहा प्रधानमंत्री मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क से धार जिले के करीब एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। डॉ. यादव ने कहा कि आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया उनसे जिले में विकास को विशेष दिशा मिलेगी, नर्मदा जल के आने से धार जिले में पेयजल और सिंचाई के साधनों से जिले का विकास होगा। धार जिले में 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए एमओयू हुआ है जो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र तथा राज्य शासन स्तर से बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति समुदाय के 2,02,888 हितग्राहियों को आहार अनुदान राशि 30.43 करोड़ रूपये अंतरण किए। भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत धार जिले में 1634 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों की कुल लागत राशि रू. 136.35 करोड़ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार जिला स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों में जिसमें 31 कार्यों का भूमिपूजन राशि 309.58 करोड रूपये एवं 14 कार्यों का लोकार्पण राशि 11.28 करोड़ रूपये है। इस प्रकार 320.86 करोड रूपये के कुल 45 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण तथा विभिन्न सामाजिक जन कल्याणकारी योजनाओं में राशि 370.48 करोड़ रूपये का अंतरण तथा 457.21 करोड रूपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अन्न (मिलेट) मेला, प्रदर्शनी एवं स्वय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेडा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर, श्री मनोज सोमानी, श्री जयदीप पटेल, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, श्री वेलसिंह भूरिया, श्री शिवराम कन्नौज, श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और हितग्राही आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »